16 जून को जन्मे व्यक्ति – BORN ON 16 JUNE
- स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का जन्म 1910 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का जन्म 1920 में हुआ।
- हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म 1920 में हुआ
- जोस लोपेज़ पोरेटील्लो का जन्म 1920 में हुआ वो मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
- डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का जन्म 1931 में हुआ वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को हुआ।
- प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म 1956 में हुआ।