WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow us

29 September 2022 history

29 September 2022 history
  • इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत 1650 में हुई।
  • अमेरिका के युद्ध विभाग ने 1789 में स्थायी सेना स्थापित की।
  • मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना 1836 में हुई।
  • इटली ने 1911 में ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश 1915 में भेजा गया।
  • अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत 1927 में हुई।
  • आरती साहा ने 1959 में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
  • कोलकाता में बिड़ला तारामंडल 1962 को खुला।
  • बंगाल की खाड़ी में 1971 को चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • सोवियत संघ ने 1977 में स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • दिन पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में 1978 को मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे और बिस्तर पर पढ़ाई करते-करते अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
  • कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1979 में आज ही के दिन आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी।
  • चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 2000 को 100 लोगों की मृत्यु।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन 2002 में हुआ।
  • ईरान ने 2003 में यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी 2006 में पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 2009 में 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
  • चीन ने 2011 में जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

Vipul Nadiyadi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *