इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की 1503 में खोज की।
पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने 1526 में तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड 1534 में पहुँचा।
ब्रिटिश सेना ने जमैका पर 1655 में कब्जा किया।
लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा 1774 में बना।
नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को 1796 में हराया।
लंदन की नेशनल गैलरी को 1824 में आम लोगों के लिए खोला गया।
भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में इसी दिन आरंभ हुआ था।
दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को 1857 में मार डाला था।
नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में 1916 में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर 1940 में आक्रमण किया।
रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर 1945 में कब्जा किया।