31 MAY TODAY HISTORY – 31 मई आज का इतिहास

- फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने 1727 में पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
- अमेरिका के उत्तरपूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में 1759 में सभी थियेटर के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया।
- भारत में 1774 में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
- बंबई में 1867 में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
- अमेरिकी कांग्रेस ने 1878 में डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार 1921 में किया गया।
- पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड 1929 में रिलीज किया गया।
- अमेरिकी चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को 1957 में अवमानना का दोषी पाया गया।
- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में 1959 को शरण दी गई।
- बंबई में 1964 को इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
- दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने 1966 में खुद को आग लगा ली।
- फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध 1985 में लगा दिया।
- दक्षिण अफ़्रीका 1994 में गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
- बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री 1996 में चुने गये।
- एडोल्फ़ ट्युटर 1999 को स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में 1999 को शपथ ग्रहण की।
- पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन 2001 में मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
- सैप ब्लेटर 2007 में तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
- सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18।5% की बढ़ोत्तरी 2008 में की।
- औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से 2008 में पाकिस्तान वापस हुए।
- भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून 2010 में बनाया गया।
આજની ગણિતની ટેસ્ટ લીંક માટે :- click here