WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow us

27 JUNE TODAY HISTORY – 27 जून आज का इतिहास

27 JUNE TODAY HISTORY – 27 जून आज का इतिहास
  • महिलाओं की पहली पत्रिका 1693 में “Ladies’ Mercury” लंदन में प्रकाशित हुई।
  • कनाडाई संसद ने 1946 में कनाडाई नागरिकता अधिनियम में कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।
  • संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव 1950 में अपनाया गया।
  • ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 1957 में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।
  • जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर 2002 में सहमत।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर 2003 में प्रतिबंध रद्द।
  • अमेरिका और यूरोपीय संघ ने 2004 में जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • ब्रिटेन ने 2005 में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति 2006 में चुने गये।
  • जेम्स गार्डन ब्राउन ने 2007 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
  • भारत व पाकिस्तान ने 2008 में ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
  • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली 2008 में जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।
  • भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने 2015 में अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।

Vipul Nadiyadi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *