18 जून को जन्मे व्यक्ति – BORN ON 18 JUNE

- नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर का जन्म 1817 को हुआ।
- प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म 1852 को तमिलनाडु के सेलम ज़िला में हुआ।
- भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म 1887 में हुआ।
- स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी चिन्तक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म 1899 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुआ।
- फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफ़र का जन्म 1922 में हुआ।
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म 1931 को छत्तीसगढ़ रायपुर जिले में हुआ।
- ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो का जन्म 1931 को हुआ।
- नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला का जन्म 18 जून 1958 को मुम्बई में हुआ।
- रिचर्ड गैस्के का जन्म 1986 में हुआ।
- इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में 1987 को जन्म हुआ।