12 MAY TODAY HISTORY – 12 मई आज का इतिहास
- जोधपुर की स्थापना 1459 मे हुई।
- पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने 1666 में आगरा पहुंचे।
- इंग्लैंड और हॉलैंड ने 1689 में लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
- क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने 1915 को जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
- उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान 1925 में स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
- आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में 1942 को मारा गया।
- इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान 1965 में किया।
- रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से 1999 में इस्तीफ़ा।
- मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा 2002 में जताई।
- सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत 2003 में हुई।
- चीन के सिचुआन में 2008 को भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।
- जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने
साझा सरकार से हटने का निर्णय 2008 में लिया।