09 MAY TODAY HISTORY – 09 मई आज का इतिहास
- विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच 1386 में विंडसोर समझौता हुआ ।
- महाराणा प्रताप और अकबर के बीच 1576 में हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
- ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने 1588 में पेरिस पर कब्जा किया।
- विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद 1653 में हुआ।
- अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने 1689 में फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
- जाट राजा सूरजमल ने 1753 में दिल्ली में लूटमार की।
- अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 1812 में युद्ध शुरू हुआ।
- वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता 1815 में छीनी गई।
- बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार 1874 में शुरू हुयी।
- डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ 1946 में पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
- विश्व बैंक ने 1947 में अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
- पश्चिमी जर्मनी 1955 में नेटो का हिस्सा बन गया था।
- बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका 1960 में पहला देश बना।
- पहली विद्युत टंकण मशीन 1975 में बनायी गयी।
- अमरीका और सोवियत संघ के बीच 1979 में हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
- दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के 1993 में नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।
- सन 2002 में हुए कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस 2003 में पेश किया।
- यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को 2006 में मंजूरी मिली।
- अमेरिका ने पाकिस्तान को 2008 में 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया
- नासा ने 2009 में चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।