WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow us

09 JUNE TODAY HISTORY – 09 जून आज का इतिहास

09 JUNE TODAY HISTORY – 09 जून आज का इतिहास
  • दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने 1659 में धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
  • स्वीडन और डेनमार्क के बीच 1720 को तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • फ्रांसीसी सेना ने 1752 में भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • स्पेन ने 1789 में वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
  • लग्जमबर्ग 1815 में फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
  • चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 1898 में 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
  • डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार 1931 में प्रदर्शित किया गया।
  • कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक 1934 में पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखी गई।
  • नार्वे ने 1940 में द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में 1941 को विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
  • रुस ने 1944 में फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
  • ऑस्ट्रेलिया की सेना ने 1945 में ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
  • चीन में 1960 में आये चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
  • लाल बहादुर शास्त्री 1964 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • जॉर्डन के शाह हुसैन पर 1970 में गोलियां दागी गई।
  • ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए 1975 में सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
  • मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने 1983 में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 1991 को 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वदेश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
  • नाटो और यूगोस्लाविया ने 1999 में कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने 2001 में फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
  • म्यूनिख में 2006 में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
  • केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को 2008 में तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
  • फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने 2008 में को नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • सउदी अरब के रियाद में 2011 को वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

Vipul Nadiyadi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *