09 जून को जन्मे व्यक्ति – BORN ON 09 JUNE

- छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म 1909 में हुआ।
- भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म 1912 में हुआ।
- स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म 1913 में हुआ।
- उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म 1931 में हुआ।
- सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म 1933 में हुआ।
- भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म 1949 में हुआ
- भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म 1975 में हुआ।
- भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म 1981 में हुआ।
- भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म 1985 में हुआ।