WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow us

05 July Today History

05 July Today History
  • मुगल शासक औरंगजेब ने 1658 में अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
  • ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह 1924 में हुआ।
  • लेबर पार्टी ने 1945 में ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
  • भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
  • बीबीसी ने 1954 में पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
  • आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना 1954 में हुई।
  • अल्जीरिया के ओरान में 1962 को हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत।
  • भारत की 1968 में पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
  • 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश पांच जुलाई 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
  • जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने 1977 में देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
  • पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने 1977 में सत्ता संभाली।
  • राजन महादेवन ने 1981 में गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत 1994 में हुई।
  • स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने 1996 में पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
  • पीट सम्प्रास ने 1998 में पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
  • टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण 1998 में किया गया।
  • तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन 1998 में हुआ।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा 1999 में हुई।
  • दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन 2000 को प्रारम्भ हुआ।
  • चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने 2001 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • काठमांडु में 2002 को नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
  • ग्रीस ने 2004 में यूरो कप फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
  • इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव 2004 में आयोजित हुआ।
  • मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में 2007 को हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत।
  • नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने 2008 में संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 2009 में एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।
  • इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर 2013 में हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।

Vipul Nadiyadi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *