WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow us

03 MAY TODAY HISTORY – 03 मई आज का इतिहास

03 MAY TODAY HISTORY – 03 मई आज का इतिहास

  • लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध 1616 को समाप्त हुआ।
  • स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत 1660 में किये।
  • यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में 1765 को खुला।
  • दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी 1830 में चलनी शुरू हुई।
  • एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना 1837 में हुई।
  • चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1845 में 1600 लोगों की मौत हुई।
  • पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र 1913 को प्रदर्शित हुई।
  • अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित 1919 को हुई।
  • अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर १९१९ में आक्रमण सबसे पुरानी यहूदी युवा बिरादरी १९२४ में अलेफ ज़ैडिक अलेफ, ओमाहा, नेब्रास्का में स्थापित हुई।
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
  • प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को 1945 में गिरफ्तार किया गया।
  • विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान 1947 में लागू हुआ।
  • कमांडर ऐलन शेपर्ड 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
  • कंबोडिया ने 1965 में अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा 1993 में की थी।
  • ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला 1998 में हुआ।
  • अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ 2002 में बताया।
  • ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 2003 में बने।
  • वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में 2004 में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
  • टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस 2008 में प्राप्त हुआ।
  • पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा 2008 को अनिश्चित समय तक टाली गई।
  • दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी 2008 को फटा।
  • जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय 2010 में किया।
  • चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म 2013 में मिला।
  • 2016 में 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा हुयी उसमें मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत सम्मानित हुए।

https://youtu.be/Yia1YxtG88I

Vipul Nadiyadi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *