WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow us

01 JUNE TODAY HISTORY – 01 जून आज का इतिहास

01 JUNE TODAY HISTORY – 01 जून आज का इतिहास
  • इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने 1670 को डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • फ्रांसीसी सेना ने 1746 को एंटवर्प पर कब्जा किया।
  • गाल में सेरामपुर कॉलेज की 1819 को स्थापना की गयी।
  • कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में 1835 से अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी को 1874 में भंग कर दिया गया।
  • पहली पे-फोन सेवा 1880 को शुरू की गयी।
  • जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर 1916 में हमला किया।
  • रॉयल अलस्टा पुलीस की 1922 में आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।
  • अमेरिका और कनाडा के बीच 1927 को शांति संबंध बहाल हुये।
  • भारत की पहली डीलक्स ट्रेन 1930 को डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
  • ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर 1941 में कब्जा कर लिया।
  • इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर 1948 को राजी हुये।
  • जापान के फुकुओका क्षेत्र में 1965 को कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत।
  • कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर 1969 को पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
  • पहली जून को ही 1970 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
  • इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से 1979 में जाना जाएगा।
  • केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण 1980 को शुरू हुआ।
  • भारत एवं इजरायल के बीच 1992 में हवाई समझौता हुआ।
  • ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को 1993 को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
  • एचडी देवेगौड़ा 1996 को भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।
  • अप्पा शेरपा ने 2005 में माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
  • ब्रिटेन में 2007 से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन 2008 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने 2008 में शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
  • मध्य अमेरिका में 2010 को ग्वाटेमाला में प्रशांत महासागर से आए उष्णकटिबंधीय तूफान अगाथा के कारण 150 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • नाइजीरिया में 2014 को फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।

 

1 June Current Affairs Pdf Download :- Click Here

Vipul Nadiyadi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *